बेटी की शादी के लिए पिता ने भेजा सबको कार्ड और फिर आने के लिए किया मना, कहा- ऑनलाइन दें आशीर्वाद

गोरखपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब लोगों ने शादी जैसे कार्यक्रम में शामिल होने का नया तरीका निकाला है। एक तरफ जहां संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सरकारी स्तर पर प्रतिबंध के साथ-साथ गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं अब आम लोग भी नया-नया तरीका निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गोरखपुर से, जहां एक इंजीनियर के बेटी की शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है।

engineer father sent online invitation card for daughter marriage

इंजीनियर पिता अपने सभी रिश्तेदारों को बेटी की शादी का कार्ड सभी को ऑनलाइन भेज रहे हैं पर साथ ही यह भी अनुरोध कर रहे हैं कि केवल कार्ड स्वीकार करें, शादी में नहीं आना है। दुल्हा-दूल्हन को व्हाट्सएप पर ही आशीर्वाद दें। बता दें कि इस पहल की खूब तारीफ की जा रही है।

गोरखपुर के गंगानगर निवासी सरकारी विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात पिता ने यह कदम उठाया है। उनका कहा है कि वह बेटी की शादी में कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए शादी में केवल 25 लोग शामिल होंगे। परिवार में 30 से अधिक सदस्य और उनके बच्चे हैं, जिसके लिए वह मजिस्ट्रेट से अनुमति लेंगे।

पिता ने अभी तक अपने 300 लोगों को ये संदेश भेजा है। भेजे गए मैसेज में उन्होंने लिखा है कि आप वीडियो कॉल कर वर-वधु को आशीर्वाद दे सकते हैं। उनका कहना है कि अभी शादी इस तरह से हो जाएगी और आगे कोरोना खत्म होनने के बाद इत्मिनान से दावत की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+