Gorakhpur: गोरखपुर मंडल के इन जिलों में 99 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल के देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने खास पहल की है। इसके लिए इन जिलों में 99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बजट से नई लाइन का निर्माण होगा।
जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त भार वाली एचटी लाइन के स्थान पर नई लाइन का निर्माण होगा। बिजली घरों पर सुरक्षा प्रणाली लगाई जाएगी। देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज जिलों में 99 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। बिजनेस प्लान एवं अतिरिक्त बिजनेस प्लान से इन जिलों के 20 बिजली घरों व 800 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।

मुख्य अभियंता ई. आशु कालिया ने बताया कि तीन जिलों में 99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सुधार के बाद फाल्ट की संख्या न के बराबर रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड फीडरों को दो भागों में बांटकर उनका लोड कम किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड फीडरों को दो भागों में बांटकर उनका लोड कम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवरिया में 32.30 करोड़, कुशीनगर में 33.70 व महरागंज में 33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications