Gorakhpur News: यात्रियों की जेब होगी ढीली, इलेक्ट्रिक बस का इतना बढ़ा किराया

गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस का किराया बढ़ाया गया है। यह नया रेट लागू किया जा चुका है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस की यात्रा अब और महंगी होगी। यात्रियों की जेब और ढीली होगी। प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बस का किराया एक रुपये और बढ़ा दिया है। यह बस के किराए में दूसरी बढ़ोतरी है। किराए में यह बढ़ोतरी सरचार्ज के रूप में की गई है। इसे लागू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक माह बाद फिर से इलेक्ट्रिक बस का किराया बढ़ाया गया है। इससे पहले इलेक्ट्रिक बसों के न्यूनतम किराए में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। एक बार फिर सरचार्ज के रूप में यात्रियों को एक रुपया ज्यादा चुकाना होगा।

gorakhpur

बस संचालन समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने बताया कि किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इसे लागू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर को 25 और इलेक्ट्रिक बसे मिलने वाली हैं। इसके साथ ही मार्गों का विस्तार भी होगा।

जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में सहजनवां, कोनी, कौड़ीराम और भटहट में भी बसों के लिए चार्जिंग प्वांइट बनाए गये हैं। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही आसपास वाले तहसील मुख्यालय भी सीधे महानगर से जुड़ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+