Indian Railway: रेलवे ने इन ट्रेनों का छह माह के लिए किया प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची- बनारस व टाटा- थावे एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव छह माह के लिए खलारी व चण्डिल स्टेशन पर किया है।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची- बनारस एक्सप्रेस का खलारी स्टेशन पर व टाटा-थावे एक्सप्रेस का चण्डिल स्टेशन पर प्रायोगिक किया है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अन्तर्गत खलारी स्टेशन पर 18611- 18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस का 28 अप्रैल,2023 से छः माह हेतु प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस 28 अप्रैल,2023 से खलारी स्टेशन पर 23.45 बजे पहुंचकर 23.47 बजे छूटेगी । इसी प्रकार वापसी यात्रा में 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 28 अप्रैल,2023 से खलारी स्टेशन पर 23.43 बजे पहुंचकर 23.45 बजे छूटेगी ।

फलस्वरूप टाटा से 27 अप्रैल, 2023 से प्रस्थान करने वाली 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार 22.28 बजे चण्डिल स्टेशन पहुँचकर 22.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार थावे से 27 अप्रैल, 2023 से प्रस्थान करने वाली 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस 04.58 बजे चण्डिल स्टेशन पहुँचकर 05.00 बजे छूटेगी।

26 अप्रैल को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल देवरिया द्वारा गाड़ी संख्या-15047 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। सुरक्षा बल, छपरा द्वारा यात्री प्रतीक्षालय से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+