UP: बारात में बनी मछली जानिए कैसे बनी दुल्हन के दादा की मौत की वजह

गोरखपुर के बैजूडीहा गांव में मछली खाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमे दुल्हने के दादा की पीटकर हत्या कर दी गयी।

fish

Gorakhpur News: घर में बेटी की शादी थी। जश्न का माहौल था। बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। जयमाल की रस्म अदा की जा रही थी। इसके साथ ही गांव वालों को खिलाने का कार्यक्रम चल रहा था। गांव वाले भी मछली की दावत पा बेहद खुश थे। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ों ने तीसरी- चौथी बार मछली मांगी। जिस पर घरवालों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर मनबढ़ गाली देने लगे और जूठ पत्तल पर घरातियों पर फेंक दिया। इसके बाद से दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। जिसमें मनबढ़ों ने दुल्हन के दादा की जमकर पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गयी। यह पूरा मामला है गोरखपुर के बैजूडीहा गांव का।

मछली खाने को लेकर हुए इस विवाद में मनबढ़ों ने दुल्हन के दादा गेना गुप्ता जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी को मौत के घाट उतार दिया । इसके बाद गांव में तनाव फैल गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने मारने पर उतारु हो गये। कुछ अन्य लोग भी घायल हो गये। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी थी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मारपीट में बुजुर्ग की मौत हुई है जबकि आठ अन्य लोग घायल हैं। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+