Diverted Trains List: दरभंगा - नई दिल्ली एक्सप्रेस का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Diverted Trains List Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल अन्तर्गत देवरिया सदर-बैतालपुर खण्ड के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत है।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 23 अगस्त,2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रण-
- बरौनी से 23 अगस्त,2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 15909/15910 डिब्रूगढ- लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक आधार पर ठहराव पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मण्डल के ढ़ोली स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
फलस्वरूप डिब्रूगढ़ से 26 अगस्त,2025 से चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस ढ़ोली स्टेशन पर 15.54 बजे पहुंचकर 15.56 बजे छूटेगी तथा लालगढ़ से 25 अगस्त,2025 सेे चलने वाली 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ढ़ोली स्टेशन पर 06.53 बजे पहुंचकर 06.55 बजे छूटेगी।












Click it and Unblock the Notifications