Parliament House: पार्लियामेंट के सेंट्रल हाल में गूंजेगी गोरखपुर के दिव्यांशी की आवाज
गोरखपुर की दिव्यांशी श्रीवास्तव पार्लियामेंट के सेंट्रल हाल में आयोजित होने वाले दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह कार्यक्रम दिल्ली संसद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रा
गोरखपुर,30सितंबर: गोरखपुर की दिव्यांशी श्रीवास्तव पार्लियामेंट के सेंट्रल हाल में आयोजित होने वाले दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह कार्यक्रम दिल्ली संसद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से दो अक्टूबर को आयोजित होगा।कार्यक्रम में दिव्यांशी का वक्ता के रूप में चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश से दिव्यांशी श्रीवास्तव को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

दिव्यांशी श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करना गर्व की बात है। कार्यक्रम में पूरे देश से एनवाईकेएस के माध्यम से 35 युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जो संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा उनमें से 15 वक्ताओं का चयन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए किया गया।इसी में मेरा चयन हुआ है।
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने देशभर के प्रखर 35 युवा वक्ताओं को आमंत्रित किया हैं, जो संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री पर विचार रखेेंगे।
उक्त कार्यक्रम के लिए प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों से एक एक वक्ता का चयन किया है, जो संसद के केंद्रीय कक्ष में दिवंगत हुए राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि देने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे। संसद के कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री संग्रहालय का अवलोकन कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications