देश व समाज का भला करने की क्षमता केवल भाजपा में- बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को कुशीनगर दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने कसया रामजानकी मठ पर मीडिया से बात की और सपा पर जमकर हमला बोला।उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया एंव भाजपा की योजनाओं को आमज

कुशीनगर,1 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को कुशीनगर दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने कसया रामजानकी मठ पर मीडिया से बात की और सपा पर जमकर हमला बोला।उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया एंव भाजपा की योजनाओं को आमजन से साझा किया।

brijesh pathak

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है। यह यादवों की भी हितैषी नही है। इस पार्टी के 18 मुख्य पदाधिकारी एक ही परिवार के हैं। देश व समाज का भला करने की क्षमता केवल भाजपा में ही है। सपा सरकार लड़खड़ाती व लचर स्वास्थ्य व्यवस्था छोड़ गई थी। इसे पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अखिलेश के राज में 13 मेडिकल कालेज थे, अब 45 मेडिकल कालेजों में लोगों का उपचार हो रहा है। जल्द ही प्रदेश के 75 जिलों में मेडिकल कालेज पूर्णरूपेण कार्य करने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के बौद्ध मतावलंबियों के लिए कुशीनगर आस्था का केंद्र है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी हैं। इसको देखते हुए कार्य किया जा रहा है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सवाल पर कहा कि इससे शीघ्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ हो होगी।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने वाले अधिकारी कर्मचारी नपेंगे। क्योंकि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। यदि किसी कार्यकर्ता की उचित बात अधिकारियों द्वारा नहीं सुनने की शिकायत आती है तो निश्चित रूप से कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+