Gorakhpur: घर से गायब युवक का नाले में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम के ग्राम बिड़ार के एक युवक का शव गुरुवार को चोरमा नाले में मिला।वह बुधवार शाम को घर से बिना बताए निकला।सुबह खेत में उसकी साइकिल व टोपी देख ग्रामीण वहां पहुंचे।उन्होंने पुलिस को सूच
गोरखपुर,8सितंबर: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम के ग्राम बिड़ार के एक युवक का शव गुरुवार को चोरमा नाले में मिला।वह बुधवार शाम को घर से बिना बताए निकला।सुबह खेत में उसकी साइकिल व टोपी देख ग्रामीण वहां पहुंचे।उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा बुधवार की शाम भैंस चरा कर घर लौटा और बिना किसी को कुछ बताए टोपी और जूता पहनकर साइकिल से घर से निकल गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो स्वजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। देर-रात तक उसकी तलाश चलती रही, परंतु कहीं पता नहीं चल सका। दूसरे दिन गुरुवार को ग्रामीणों ने नाले के पास धान के खेत में पड़ी साइकिल, टोपी और जूते देखा तथा कृष्णा के घर वालों को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से शव को जाल के माध्यम से चोरमा नाले से बाहर निकाला गया।
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस अब और होगी स्मार्ट,इस टेक्नोलॉजी की जानेगी बारिकियां
मृतक के पिता शिवमंगल ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक सहजनवा मानवेन्द्र पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किशोर की मौत नाले में डुबने से हुई लगती है। स्वजन किसी के विरुद्ध तहरीर नहीं दिए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एक अन्य मामले में छेड़खानी का विरोध करने पर सहजनवा थाना क्षेत्र में मनबढ़ों ने महिला को बेरहमी से पीटा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित श्रीकांत, रविकांत, रजनीकांत, ऋतिक, दीपक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications