Gorakhpur News: युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा, डीडीयू और सीआईडीसी में हुआ यह अनुबंध
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट कौंसिल (योजना आयोग, भारत सरकार द्वारा स्थापित और वर्तमान में नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत) के मध्य गुरुवार को अनुबंध किया गया।
विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो पूनम टंडन, कुलपति और सी आई डी सी की तरफ से डॉ पवन कुमार मिश्र, निदेशक ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किये। नेशनल स्किल डेवलपमेंट पालिसी, 2014 में सी आई डी सी को दो करोड़ युवाओं का स्किल डेवलपमेंट का लक्ष्य प्रदान दिया गया है और नई शिक्षा नीति में भी सभी विद्यार्थियों को किसी ना किसी विधा में कौशल प्राप्त करना है। इस सन्दर्भ में सी आई डी सी विश्वविद्यालय के छात्रो, विशेषकर इंजीनियरिंग के छात्रों को विशेष अवसर उपलब्द्ध कराएगा।

कुलपति ने बताया कि इस अनुबंध से इंडस्ट्री एकेडेमिया संबंधों में नये अवसर प्राप्त होंगे और विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के नये अवसर प्राप्त होंगे। सी आई डी सी राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिससे यहाँ के विद्यार्थियों के लिए पूरे देश के विशेषज्ञों की सेवाएँ प्राप्त होंगी. सी आई डी सी द्वारा अद्यतन क्षेत्रों में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी चलायें जायेंगे जिससे फैकल्टी को इंडस्ट्री से सम्बंधित तकनीक का विशेष ज्ञान प्राप्त होगा।
प्रो उमेश यादव, निदेशक, अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर और डॉ पवन कुमार मिश्र, निदेशक, सी आई डी सी , नई दिल्ली संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग प्रोग्राम संचालित करेंगें.
डॉ पवन कुमार मिश्र, निदेशक, सी आई डी सी द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार की विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं और सरकार की अन्य संस्थानों द्वारा सी एस आर के अंतर्गत संचालित योजनाओं,को विश्वविद्यालय के छात्रों को उपलब्द्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 शान्तनु रस्तोगी, निदेशक, आई0ई0टी0 प्रो0 उमेश यादव, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य एवं चयन एवं आकलन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो0 राजर्षि गौर, प्रो0 राजवन्त गुप्ता, भौतिकी विभाग से डाॅ0 कृपा मणि मिश्रा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग से श्री राजीव रंजन तिवारी, डाॅ0 नरेन्द्र यादव, डाॅ0 सूर्यभान सिंह एवं ड़ॉ सौरभ सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications