DDU News: बीए एलएलबी व बीएजेएमसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश आज, बीए में इतने प्रतिशत छात्रों ने लिया दाखिला
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश का क्रम जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बीए एलएलबी बीएजेएमसी व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। बीए में कुल सीटों का 90 प्रतिशत फुल हो चुका है।
बीए पाठ्यक्रम में ओबीसी की 500 और एससी की 450 सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग हुई। शाम को इनमें से 90 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अनारक्षित वर्ग की 90 प्रतिशत सीटें पहले ही भरी जा चुकी हैं। इस प्रकार बीए पाठ्यक्रम की सभी वर्ग की 90 प्रतिशत सीटें गुरुवार को भी भर गईं। बची सीटों के लिए शुक्रवार को काउंसिलिंग होगी, जिसकी कट आफ मेरिट देर शाम जारी कर दी गई।

आज बीए, एलएलबी, वीएजेएमसी व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश
बीए : ओबीसी- 74 अंक तक, एससी- 62 अंक तक, अनुसूचित जाति- सभी अभ्यर्थी, ईडब्लूएस- अभ्यर्थी। स्थान- कला संकाय।
एलएलबी : अनारक्षित- 124 अंक।
बीएजेएमसी : ईडब्लूएस में तीन, ओबीसी में चार, एससी-एसटी वर्ग में नौ सीटें उपलब्ध हैं।
एमजेएमसी : ईडब्लूएस में दो, एससी-एसटी में नौ सीटें उपलब्ध हैं।
एमएससी कृषि : अनारक्षित- 42 अंक तक, ओबीसी- 42 अंक तक, एससी-एसटी- 44 अंक तक।
एमए दृश्य कला : अनारक्षित वर्ग और ईडब्लूएस में तीन-तीन सीटें उपलब्ध हैं।
एमबीए (फूड पैकेजिंग एंड लाजिस्टिक) : अनारक्षित- 114 अंक तक, ओबीसी- 102 अंक तक, ईडब्लूएस- 100 अंक तक, एससी-एसएसटी- 66 अंक तक।
एमएससी गृह विज्ञान : अनारक्षित- 46 अंक तक, ईडब्लूएस व एससी-एसटी- सभी अभ्यर्थी।












Click it and Unblock the Notifications