DDU News: छात्रावास आवंटन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया यह निर्देश

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।इसके तहत संतकबीर छात्रावास, स्वामी विवेकानंद, गौतमबुद्ध और आरपी शुक्ल छात्रावास में परास्नातक, स्नातक और पीएचडी के विद्यार्थी एक

गोरखपुर,15सितंबर:
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।इसके तहत संतकबीर छात्रावास, स्वामी विवेकानंद, गौतमबुद्ध और आरपी शुक्ल छात्रावास में परास्नातक, स्नातक और पीएचडी के विद्यार्थी एक साथ रहेंगे। 17सितंबर को आवंटन सूची जारी की जाएगी।इसी के अनुसार छात्रों को छात्रावास में जगह मिलेगी।

ddu

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, संतकबीर छात्रावास में पीएचडी, परास्नातक के छात्रों के साथ-साथ स्नातक ‌द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष और स्पोर्ट्स फलोशिप के छात्र शामिल होंगे। जबकि स्वामी विवेकानंद में पीएचडी, परास्नातक, बीएड, एमएड के साथ एलएलबी और बीएएलएलबी का आवंटन होगा। गौतमबुद्ध छात्रावास में बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष छात्रों के साथ पीएचडी और स्पोर्ट्स ‌फेलोशिप के छात्र एवं आरपी शुक्ला छात्रावास में बीएससी एजी, बीटेक, बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों को आवंटित होगा।
ऑनलाइन फार्म विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म नहीं भरा, उसे तत्काल भर लें। जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं जमा किया है उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

17 सितम्बर को छात्रावास आवंटन की सूची जारी की जाएगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में बिना आवंटन के किसी भी छात्र को छात्रावास में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को चिन्हित कर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छात्रावास में हुई थी फायरिंग
17 अगस्त की रात को विश्वविद्यालय के कबीर व एनसी छात्रावास के दो गुटों में विवाद हुआ था। इस दौरान छात्रावास के कमरों में आग लगा दी गई थी। मामले में वार्डेन ने आठ नामजद व कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+