Gorakhpur: जानिए क्या है कार्बन फाइनेंस योजना,जिससे बढ़ेगी किसानों की आय
सरकार ने किसानों के लिये एक नई योजना लाई है।गोरखपुर मंडल के किसानों को अब कृषि वानिकी योजना के तहत खेतों में पौधे लगाने के लिए रुपये मिलेंगे। यह रुपये उन्हें वातावरण को कार्बन रहित करने के लिए दिए जाएंगे। किसानों को यह र
गोरखपुर,15 सितंबर: सरकार ने किसानों के लिये एक नई योजना लाई है।गोरखपुर मंडल के किसानों को अब कृषि वानिकी योजना के तहत खेतों में पौधे लगाने के लिए रुपये मिलेंगे। यह रुपये उन्हें वातावरण को कार्बन रहित करने के लिए दिए जाएंगे। किसानों को यह रुपये उन्हें द इनर्जी एंड रिर्सोसेज इंस्टीट्यूट (टेरी) दिल्ली की तरफ से दिये जाएंगे।

गोरखपुर मंडल के जिले टेरी के उस पायलट प्रोजेक्ट में शामिल हुए हैं, जहां कार्बन फाइनेंस योजना के तहत पौधों की देखभाल के लिए धन दिया जाएगा। इसे लेकर चरगांवा स्थित कृषि भवन में अपर कृषि निदेशक डॉ. एचके उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसानों को बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान टेरी से समन्वय स्थापित करके अपने पौधे का पंजीयन कराना होगा। इसके तहत उन्हें अधिक से अधिक यूकेलिप्टस, पापुलर, मेलिया, डुबिया व शीशम के पौधे रोपने होंगे।
पंजीयन के करीब तीन वर्ष बाद उन्हें प्रति पौधे साल भर में 250-350 रुपये दिये जाएंगे। कार्यशाला को टेरी के निदेशक जीबी शर्मा, डॉ. योगेश गोखले, शोधार्थी अंकित ने संबोधित किया। प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, पर्यावरणविद भुवनेश्वर पांडेय, कृषक हीरा चौधरी, सीताराम चौरसिया, राकेश चोधरी, राधेश्याम आदि मौजूद रहें।
यह है कार्बन फाइनेंस योजना
मुख्य वन संरक्षक भीमसेन ने कहा भारत सरकार ने वर्ष 2070 तक देश को कार्बन शून्य बनाने की घोषणा की है। इसके तहत किसानों द्वारा कृषि वानिकी में किए गए पौधरोपण से कार्बन क्रेडिट खरीदने का निर्णय लिया गया है। छह अमेरिकी डालर के हिसाब से प्रति कार्बन क्रेडिट की खरीद होगी। इस तरह किसानों को उनके द्वारा लगाए गए प्रत्येक पेड़ के लिए 250 से 350 रुपये प्राप्त होंगे।












Click it and Unblock the Notifications