Gorakhpur News: DDU University की एलएलबी तथा बीए एलएलबी प्रोग्राम विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी तथा बीए एलएलबी प्रोग्राम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी।
बीए एलएलबी के प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम तथा नवम सेमेस्टर तथा एलएलबी के प्रथम, तृतीय तथा पंचम सेमेस्टर की होने वाली परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय सहित 7 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
इन परीक्षाओं के लिए कुल 4300 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिनमे 2936 छात्र तथा 1516 छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों, प्रथम पाली 09-12 बजे तथा द्वितीय पाली 01-04 बजे, में किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के सुचितापूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तकनीकी का सही उपयोग करके देश के विकास में हों सहायक-: महापौर
देश के विकसित बनने में जन-जन का सहयोग अपेक्षित है। सरकार हर प्रकार से अपने विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष तथा आधुनिक सूचना एवं संचार सुविधाओं से युक्त ज़िम्मेदार विद्यार्थी के रूप में स्थापित करने को कटिबद्ध है और जरूरत है कि हमारे विद्यार्थी उस तकनीकी का सही दिशा में एवं देश के विकास में उपयोग करें।
उक्त बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय,अधिष्ठाता छात्र कल्याण के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना *"स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना"* के अंतर्गत शासन द्वारा प्रदान किए गए निःशुल्क स्मार्टफोन के वितरण कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहीं। महापौर ने कहा की नगर निगम,गोरखपुर इंडियन स्वच्छता लीग में सम्मिलित हुआ और अपना स्थान बनाया यह सब हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं नगर निगम में कूड़ा प्रबंधन को लेकर हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के लिए कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की विश्वविद्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की सोच की सराहना किया।












Click it and Unblock the Notifications