DDU University ने शुरू किए ऑनलाइन एवं ODL डिग्री कार्यक्रम, महिलाओं के लिए विशेष अवसर
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: महिला सशक्तिकरण उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आज शिक्षिकाओं, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है शिक्षा और दायित्वों के बीच संतुलन। इसी को ध्यान में रखते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन एवं ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से अनुमोदन प्राप्त है।
ये कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए विशेष अवसर हैं जो पारिवारिक या व्यावसायिक जिम्मेदारियों के कारण नियमित कॉलेज नहीं जा पातीं। ऑनलाइन और लचीले पाठ्यक्रमों के माध्यम से अब वे घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। विश्वविद्यालय द्वारा बीबीए, बी.कॉम, एमबीए, एम.कॉम और एम.ए. (अंग्रेज़ी) जैसे कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

विश्वविद्यालय का मानना है कि महिला शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के उत्थान की कुंजी है। एक शिक्षिका विद्यार्थियों को दिशा देती है, एक प्रोफेशनल अपने कार्यस्थल को समृद्ध करती है और एक शिक्षित गृहिणी पूरे परिवार का भविष्य संवारेती है। यही कारण है कि यह पहल आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा: "हमारा उद्देश्य है कि शिक्षा हर महिला तक पहुँचे-चाहे वह शिक्षिका हो, कामकाजी महिला या गृहिणी। जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है।"
प्रवेश जारी है। विश्वविद्यालय सभी इच्छुक महिलाओं से आह्वान करता है कि वे इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनें।
📚 आवेदन हेतु देखें: https://ddugu.ac.in/












Click it and Unblock the Notifications