DDU University: विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के 44वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित "दीक्षोत्सव" कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ "तरंग" द्वारा निबंध एवं काव्य लेखन, भाषण, देशभक्ति एवं लोकगीत, लोकनृत्य तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो दिनों तक आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कुल 247 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में महिमा गोस्वामी प्रथम तथा कुलदीप तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में दीपक कुमार ने प्रथम तथा शशिकांत तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। काव्य लेखन में बीए पाँचवें सेमेस्टर की छात्रा मनीषा निषाद को प्रथम तथा शोध छात्र जय सिंह को द्वितीय स्थान मिला। नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान चौहान प्रथम और खुशबू भारती द्वितीय स्थान पर रहीं।

ddu university

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र उत्कर्ष पाण्डेय को प्रथम तथा बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र शाश्वत मिश्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका निषाद प्रथम और एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मोनिका पाल द्वितीय स्थान पर रहीं।

सभी विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 22 अगस्त 2025 को प्रातः 11:30 बजे नाथ पंथ शोधपीठ में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तरंग की निदेशक प्रोफेसर ऊषा सिंह ने दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+