गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 5 सालों में बढ़े इतने विद्यार्थी, सामने आई यह वजह
DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। नैक ए प्लस प्लस मान्यता, एनआईआरएफ रैंकिंग, QS Asia Ranking और THE Impact Ranking में लगातार बेहतर प्रदर्शन के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है।
पाँच वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि
सत्र 2021-22 में कुल विद्यार्थी 14,151 थे, जिनमें 7,040 महिलाएँ और 7,111 पुरुष विद्यार्थी शामिल थे।
सत्र 2022-23 में कुल विद्यार्थियों की संख्या 15,853 हो गई, जिनमें 8,230 महिला और 7,623 पुरुष विद्यार्थी थे। सत्र 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 15,927 हुई, जिनमें 8,646 महिला और 7,281 पुरुष विद्यार्थी शामिल थे। सत्र 2024-25 में कुल विद्यार्थी 16,950 रहे, जिनमें 9,440 महिलाएँ और 7,510 पुरुष विद्यार्थी थे।
वर्तमान सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में कुल 18,855 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 10,530 महिला और 8,325 पुरुष विद्यार्थी हैं।

विश्वविद्यालय की छात्रोन्मुखी पहलों से विगत पांच वर्षों में कुल विद्यार्थियों में लगभग 33 प्रतिशत, महिला विद्यार्थियों में 49 प्रतिशत और पुरुष विद्यार्थियों में 17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
पीएचडी छात्रों की संख्या भी सत्र 2021-22 में लगभग 500 से बढ़कर सत्र 2025-26 में करीब 1800 हो गई है।
इसके साथ ही नेपाल से आने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या और अमेरिका से नामांकित विद्यार्थियों की उपस्थिति ने विश्वविद्यालय की वैश्विक उपस्थिति को और मजबूत किया है। विश्वविद्यालय की विद्यार्थी-केंद्रित पहलों ने इसे एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित किया है। प्रवेश, परीक्षा और परिणाम की संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया गया है।
महिला विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी
महिला विद्यार्थियों की संख्या पाँच वर्षों में 7,040 से बढ़कर 10,530 हो गई है, जो लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी पाँच गुना बढ़ी है, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की संख्या 2021-22 में 1,261 से बढ़कर 2025-26 में 5,547 हो गई है, जो चार गुना वृद्धि दर्शाती है। विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार और उद्यमिता जैसे रोजगारोन्मुख और कौशल आधारित कोर्स प्रारंभ किए हैं। इन पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता न केवल स्थानीय छात्रों में बल्कि नेपाल और अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों में भी स्पष्ट है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications