DDU University : स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बड़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द कर लें यह काम

DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दी गई है। सभी प्रकार से पूरित आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 22 जून घोषित की गई है।

प्रवेश परीक्षा इसी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो की प्रक्रिया सोमवार 16 जून से प्रारंभ की जाएगी। सुधार हेतु यह अवसर 20 जून तक ही उपलब्ध रहेगा।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि अब तक 52 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश आवेदन हेतु पंजीकरण कराया है तथा 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपना आवेदन जमा कर दिया है। कुछ अभ्यर्थी अपनी अद्यतन जाति एवं ई डब्ल्यू एस प्रमाण पत्र न बनवा सकने के कारण फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे। ऐसे अभ्यर्थियों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने कल कुलपति प्रो पूनम टंडन से मिल कर अंतिम बार तिथि विस्तार हेतु निवेदन किया। इस प्रतिवेदन पर कुलपति ने 22 जून तक तिथि विस्तार की अनुमति प्रदान की।

ddu university

*इंटरमीडिएट के अंक विवरण अपडेट करने तथा त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो सोमवार से*

स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक अपने इंटरमीडिएट एवं स्नातक का अंक विवरण Admission Portal पर अपलोड नहीं की है, वे अभ्यर्थी अपने *Login Dashboard* में जाकर "*Update Academic Details*" बटन पर क्लिक करके अपने अंक भर सकते हैं एवं अपनी अंक पत्र/उत्तीर्ण प्रमाणपत्र अपलोड या अद्यतन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों की प्रोफाइल विवरणियों में पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी (*Category*) या अन्य कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है, वे अभ्यर्थी अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए *20 जून 2025* तक निम्नलिखित ईमेल आईडी पर मेल भेजें:*[email protected]*

मेल में निम्नलिखित सूचनाएं अवश्य होनी चाहिए:
अभ्यर्थी का नाम, पंजीकृत ईमेल आईडी,,पंजीकृत मोबाइल नंबर,,जिन विवरणों में त्रुटि है, उनकी स्पष्ट जानकारी,संबंधित प्रमाणपत्र (जैसे श्रेणी सुधार के लिए वैध श्रेणी प्रमाण पत्र) स्कैन कर संलग्न करें।

अभ्यर्थी द्वारा भेजे गए मेल की जांच के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा जानकारी को सही कर दिया जाएगा तथा अभ्यर्थी को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सभी सुधार एवं अपडेट की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*" सत्र समय से शुरू करना हमारी प्राथमिकता में है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अभ्यर्थियों की समस्याओं के दृष्टिगत आवेदन तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है।"*

*प्रो पूनम टंडन*
कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+