Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन आज ग्रहण करेंगी कार्यभार

Gorakhpur News: लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वह सोमवार दोपहर बाद पदभार ग्रहण करेंगी। राजेश सिंक का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. पूनम टंडन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। उन्होंने प्रो. राजेश के कार्यकाल के अंतिम दिन के बाद से ही जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया। सोमवार दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह मीडिया को संबोधित करेंगी। वह विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों से मिलेंगी। चूंकि चयन की और कार्यभार ग्रहण करने की तिथि में करीब 10 दिन का अंतराल हो गया है, ऐसे में नए कुलपति के आगमन को लेकर शिक्षकों के साथ-साथ कर्मचारियों में भी खासा उत्साह है। सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वागत की भव्य तैयारी की है।

gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह कार्यकाल के अंतिम दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सोमवार की सुबह 9:30 बजे वह महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में नाथ संप्रदाय के नवनाथ की मूर्तियों का अनावरण करेंगे। उसके बाद वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर पहुंचेंगे। सुबह 10:10 बजे वह प्रशासनिक भवन में अपने लिए आयोजित विदाई समारोह में मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+