DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए स्नातक, परास्नातक और रोजगारपरक स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) पाठयक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी।

नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड तथा 3.78 स्कोर के बाद देश भर के विद्यार्थियों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रोग्राम तथा पाठ्यक्रमों में दिखाई रूचि दिखाई है। रोजगारपरक प्रोग्राम जैसे बीएससी (एग्रीकल्चर), इंजिनीरिंग, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीकॉम (बैंकिंग एंड इंसोरेंस), बीए एलएलबी ने विद्यार्थियों को खूब आकर्षित किया है।

ddu

विश्वविद्यालय ने आज प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित हो गया है। स्नातक तथा परास्नातक पाठयक्रमो की प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ होंगी। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को और परास्नातक की 31 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ddugu.ac.in पर देखा जा सकता है। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सुबह 9-11 बजे और दोपहर 2-4 बजे तक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होगा। ध्यातव्य है कि प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 20 मार्च से हुई। विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए इसे विस्तारित कर 30 जून कर दिया गया था।

14 केंद्रों पर होगी बीए प्रवेश परीक्षा
रविवार (16 जुलाई) को होने वाली बीए की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से इस परीक्षा के लिए सर्वाधिक 14 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय कैंपस में 12 केंद्र तथा एमजीपीजी कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं।

स्नातक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
तिथि विषय
*15 जुलाई बीएससी ग‌णित/ गृृहविज्ञान
*16 जुलाई बीए
*17 जुलाई बीएससी बॉयो/गृहविज्ञान
*18 जुलाई बीकॉम
*19 जुलाई बीएससी कृषि
*20 जुलाई बीटेक
*21 जुलाई बीबीए/ बैचलर ऑफ होटल

मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
*22 जुलाई बीएससी (एमएलटी)
*23 जुलाई एलएलबी(तीन वर्ष)
*24 जुलाई बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
*25 जुलाई बीएससी (बीपीटी)
*26 जुलाई बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस)
*27 जुलाई बीसीए
*28 जुलाई बीए एलएलबी(पांच वर्ष)

*परास्नातक प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
*15 जुलाई - एमए अंग्रेेजी/सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश, एमएससी फिजिक्स
*16 जुलाई- एमए इतिहास, एमएससी केमिस्ट्री/एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री
*17 जुलाई- एमएससी बॉटनी, एमए समाजशास्त्र/पीजी डिप्लोमा इन सोशल वर्क
*18 जुलाई- एमए हिंदी, एमएससी जुलोजी/एमएससी एक्वाकल्चर
*19 जुलाई- मास्टर्स ऑफ कॉमर्स, एमए फिजिकल एजुकेशन
*20 जुलाई- एलएलएम/पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ, एमएससी होम साइंस/एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन/एडवांस डिप्लोमा इन फैशन एसेसरीज एंड क्राफ्ट डिजाइनिंग/सर्टिफिकेट इन फैशन एसेसरीज एंड क्राफ्ट डिजाइनिंग/सर्टिफिकेट कोर्स इन बेकिंग टेक्निक्स/सर्टिफिकेट कोर्स इन टैक्सटाइल डिजाइनिंग एंड सरफेस आर्नामेंटेशन/ सर्टिफिकेट कोर्स इन इंटीरियर डिजाइन एंड फर्निशिंग
*21 जुलाई - एमए साइकोलॉजी/पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंट/ पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस

*22 जुलाई - एमएससी बायोटेक्नोलॉजी/एमएससी प्लांट बायोटेक्नोलॉजी/एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स,
एमए विजुअल आर्ट, डिप्लोमा इन पेंटिंग एंड फोटोग्राफी/ सर्टिफिकेट इन ग्राफिक डिजाइनिंग/सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन फोटोग्राफी
*23 जुलाई- एमबीए/एमबीए इन एग्रीबिजनेस/एमबीए इन फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा इन स्मॉल एंड फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा इन मेनेजमेंट ऑफ एफपीओ एंड एनजीओ
*24 जुलाई- एमए प्राचीन इतिहास/पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी
*25 जुलाई*- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए एजुकेशन/ डिप्लोमा इन स्कूल ‌लिडरशिप एंड मैनेजमेेंट/डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहूड केयर एंड एजुकेशन

*26 जुलाई- एमए राजनीति विज्ञान/ सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन
*27 जुलाई - एमए भूगोल/पीजी डिप्लोमा इन एनवायरनमेंटल मेनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम
/सर्टिफिकेट कोर्स इन रिमोट सेंसिंग ज्योग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम/ पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट/ सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, एमएससी कंप्यूटर सांइस/सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डिप्लोमा इनएजुकेशन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर

*28 जुलाई - एमए/एमएससी गणित, एमए/एमएससी स्टेटिस्टिक्स, डिप्लोमा इन वेदिक मैथमेटिक्स
*30 जुलाई- एमएड प्रथम पेपर (9-11 बजे) , एमएड द्वितीय पेपर (2-4 बजे)
*31 जुलाई- एमए उर्दू, एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन/ पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर एंड नेशनल सिक्योरिटी मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया/ पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पीआर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+