DDU University: इस सत्र की प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से, प्रवेश पत्र को लेकर आया यह बड़ा अपडेट
DDU University Entrance Exam Admit card Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र की प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू हों रही है। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 1 जुलाई की शाम 6 बजे निर्गत होंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों में सीट की तुलना में कम आवेदन आए हैं उनमें प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ऐसे पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन करते समय फॉर्म में योग्यता प्रदायी परीक्षा के अंक नहीं भरे हैं वे तत्काल अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी सूचनाएं भर दें। इसके अभाव में श्रेष्ठता सूची निर्धारण में उनका स्थान प्रभावित होगा।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की 65 छात्राएं इन दिनों एक महत्त्वपूर्ण डिजिटल इंटर्नशिप परियोजना में भाग ले रही हैं, जिसका उद्देश्य है - कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली में लिंग आधारित भेदभाव को पहचानना, समझना और उसे कम करने के लिए व्यवहारिक इनपुट देना। यह पहल 'संमति परियोजना' के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसे 'कार्य' नामक सामाजिक संस्था द्वारा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications