DDU University: प्रोफेसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कार्य के लिए मिला शोध अनुदान

DDU University Gorakhpur Success Story Dr Vinita Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीता को उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CSTUP) परियोजना ने उनके 'नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स: विषैले धातु आयनों के लिए एक कुशल सेंसर' शोध-क्षेत्र पर रिसर्च-ग्रांट की अनुमति दी है।

इस परियोजना का उद्देश्य अत्यधिक स्थिरीकृत नैनोमैटेरियल्स-आधारित सेंसर प्रणाली का विकास करना है, जो जल में उपस्थित भारी धातु आयनों का वैध परीक्षण करने के लिए एक सशक्त उपकरण साबित हो सके। नैनोमैटेरियल्स, धनावेशित धातु आयनों जैसे लेड तथा मरकरी को अवशोषित करने की उच्च क्षमता रखेगा।

ddu

इस परियोजना के अंतर्गत डॉ. विनीता को तीन वर्षो के लिए सेंसर विकसित करने की शोध सुविधा के अतिरिक्त, एक जूनियर रिसर्च एसोसिएट (जेआरए) नियुक्ति की अध्येयावृत्ति व अन्य शोध-व्यय मद (कुल 14.36 लाख रु ) प्राप्त होगें | डॉ. विनीता ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी व आईआईटी बी एच यू से शोध प्रशिक्षण प्राप्त किया है | इस अवसर पर कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं | उपर्युक्त जानकारी देते हुए रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो सुधा यादव, विभागीय शिक्षकों और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए, उक्त प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शुभकामनाये प्रदान किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+