DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में लेना है दाखिला तो इस तिथि तक करें आवेदन

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्रवेश की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ddu

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विभिन्न पाठ्यक्रमों के आवेदन के लिए तिथि की घोषणा कर दी गयी है। 15 जून को इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी।

कुलपति ने विद्यार्थियों को और अधिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीडीयू और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी की मौजूदगी में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

कुलपति ने बताया कि एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को कई शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा दोनों संस्थाओं के मध्य फैकल्टी एक्सचेंज और शोध सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कोलेबोरेटिव रिसर्च को और अधिक विकसित किया जाएगा।

कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के निर्देश पर प्रवेश की अंतिम तिथि को 15 जून 2023 तक विस्तारित किया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम 31 मई तक निर्धारित थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड तथा 3.78 स्कोर प्राप्त करने के बाद देश भर से विद्यार्थियों ने विश्विद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं कौशल विकास के पाठ्यक्रमों में रुचि दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+