Gorakhpur News: गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 के लिए चयनित स्वयंसेविकाएं पहुंची दिल्ली

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से एनएसएस की गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित एनएसएस स्वयंसेविकाएं आकांक्षा राय एवं स्मिता पाण्डेय परेड में सहभागिता हेतु दिल्ली के लिए शनिवार को रवाना हुई। एनएसएस स्वयं सेविकाओं को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने परेड पोस्टर एवं तिरंगा प्रदान कर परेड में पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। रविवार को दोनों दिल्ली पहुंची।

उल्लेखनीय है कि एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए गणतंत्र दिवस में शामिल होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश से कुल 12 स्वयं सेवकों का चयन हुआ है। इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड नारी शक्ति-लक्ष्मीबाई थीम पर आधारित होगा।

gorakhpur

डॉ ओमप्रकाश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने परेड में शामिल हो रही स्वयं सेविकाओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया था और कहा था कि स्वयंसेविकाएँ परेड शिविर प्रतियोगिता में राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने के मनोबल के साथ शामिल हों, जिससे विश्वविद्यालय के यश में अभिवृद्धि हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+