Gorakhpur: पंजाब में आयोजित होगी अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय ताईक्वॉडो प्रतियोगिता, ये है डीडीयू की टीम

Gorakhpur News: एलपीयू, जालंधर, पंजाब में 20 दिसम्बर से आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय ताईक्वॉडो (पु/म०) प्रतियोगिता 2023-24 हेतु दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वॉडो (पु/म०) टीम का चयन दिनाँक 04.12.2023 को विश्वविद्यालय क्रीड़ागन में सम्पन्न हुआ। अस्थायी रूप से चयनित टीम निम्नवत है -पुरूष वर्ग - आयुष कुमार, धनश्याम यादव, नवनीत यादव (विश्वविद्यालय), भारत साहनी (मोती कल्पाती महाविद्यालय), मिथुन प्रजापति (राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय), दीपक गुप्ता (दिग्विजयनाथ पी. जी. कालेज), संदीप यादव (अनुरागी देवी डिग्री कालेज), मनोज कुमार (अखिल भाग्य पी.जी. कालेज)।

ddu

महिला वर्ग - एश्वर्या यादव, शोभा यादव (विश्वविद्यालय), मनीषा कुशवाहा, बिन्दु गुप्ता (बुद्धा पी. जी. कालेज, कुशीनगर), अंजलि कुमारी, रूची मिश्रा (नेशनल पी० जी० कालेज)।

उक्त जानकारी देते हुए क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ० राज वीर सिंह ने बताया कि समस्त चयनित खिलाड़ी दिनाँक 6 दिसंबर को अपराह्न 1:00 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार की फोटो कापी एवं 01 फोटो के साथ क्रीड़ा परिषद कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+