DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सभी विषयों के लिए बढ़ाई पंजीकरण तिथि, जानें पूरी अपडेट

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी तथा स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर सहित सभी विषयों के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया है। जबकि महाविद्यालयों में पंजीकरण की आखिरी तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

जानकारी के मुताबिक, अब छात्र 26 जुलाई तक शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 27 जुलाई से 29 जुलाई तक विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना पड़ेगा। वहीं, महाविद्यालयों में एक से तीन अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करा सकेंगे।

ddu

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस लेकर घुस रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला

विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सोमवार को इतिहास रचा। विश्वविद्यालय की आल वीमेन क्रू ने कला संकाय में आयोजित बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया।
इस प्रवेश परीक्षा को विश्वविद्यालय की केवल महिला शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सम्पन्न कराया। परीक्षा में पर्यवेक्षक की भूमिका में अंग्रेजी विभाग की प्रो. शिखा सिंह रहीं तथा केंद्राध्यक्ष की भूमिका में प्राणि विज्ञान विभाग की डॉ. अरुंधति सिंह रही। सह केंद्राध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान की डॉ नूपुर श्रीवास्तव रही। कला संकाय के भूतल पर आयोजित परीक्षा में समस्त कक्ष पर्यवेक्षक भी महिलाएं ही रही। चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी भानुमति ने भी परीक्षा के संचालन में अपना योगदान दिया।

बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा में कुल 135 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 91 परीक्षा में सम्मिलित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+