Gorakhpur News: कॉमर्शियल पार्क गोरखपुर में होटल,रेस्टोंरेट,शोरुम के लिए ऐसे करें आवेदन

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर स्थित कालेसर जीरो प्वाइंट पर गीडा 60 एकड़ एरिया में कमर्शियल पार्क विकसित करेगा। यहां होटल, मॉल, अस्पताल, शो-रूम, रेस्टोरेंट आदि के लिए भू-खंड आवंटित किया जाएगा। गीडा ने इच्छुक लोगों से वेबसाइट पर आ

गोरखपुर,23 जुलाई: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर स्थित कालेसर जीरो प्वाइंट पर गीडा 60 एकड़ एरिया में कमर्शियल पार्क विकसित करेगा। यहां होटल, मॉल, अस्पताल, शो-रूम, रेस्टोरेंट आदि के लिए भू-खंड आवंटित किया जाएगा। गीडा ने इच्छुक लोगों से वेबसाइट पर आवेदन मांगा है। आवेदन की पूरी जानकारी आप देख सकते हैं।

kalesar

गीडा प्रशासन ने यह योजना राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-लखनऊ एवं कुशीनगर-सोनौली के जंक्शन जीरो पॉइंट के पास विकसित करने की बनाई है। क्योंकि यह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से लगभग चार किलोमीटर एवं कुशीनगर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके विकास से पर्यटन व उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।इसमें होटल, मॉल, हॉस्पिटल, मल्टीब्रांड शो-रूम एवं विभिन्न प्रकार के शोरूम आदि की गतिविधियां विकसित की जाएगीं।

ऐसे करें आवेदन
गीडा के सीईओं पवन अग्रवाल ने बताया कि व्यावसायिक पार्क में रजिस्ट्रेशन के लिए गीडा ने इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन मांगे है।आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित है। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन करना होगा। इच्छुक आवेदक अपना अभिमत गीडा कार्यालय एवं गीडा के वेबसाईट पर दे सकते है। इच्छुक लोग गीडा की वेबसाइट www.gidagkp.in पर आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रयोजन के इच्छुक आवेदकों से आवेदन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा गया है। इसमें होटल हॉस्पिटल के अलावा शोरूम भी खुल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+