Global Investors Summit 2023 के मद्देनजर गोरखपुर में जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वह बुधवार को एनेक्सी भवन में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टसर्ट समिट के मद्देनजर अयोजित जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम उद्योगपतियों का उत्साह बढ़ाएंगे। अब तक गोरखपुर को 61 हजार करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर की भागीदारी बड़ी मानी जा रही है। इस भागीदारी को और बड़ा बनाने का प्रयास अभी जारी है। गोरखपुर को 65 हजार करोड़ का लक्ष्य मिला है जबकि 60 हजार करोड़ का लक्ष्य केवल गोरखपुर विकास प्राधिकरण का है। जिले को अब तक 61 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव मिला है।

गोरखपुर को अब तक मिले 61 हजार करोड़ निवेश प्रस्ताव से लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे बेरोजगारों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा। सीएम योगी के बुधवार को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 61 हजार का आंकडा 75 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

Recommended Video

    बजट 2023 से जनता को क्या है उम्मीद, आप भी सुनें

    Gorakhpur : जानिए कौन हैं पूर्व IAS देश दीपक वर्मा जिन्हें गोरखपुर एम्स का बनाया गया अध्यक्ष
    पिछले छह वर्षों में गोरखपुर का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। खासकर देश ही नहीं विदेशों की कंपनियां भी यहां अपना उद्योग स्थापित कर रही हैं। रोजगार के अवसर बढ़े हैं और अब बाहर लोगों का पलायन कम हुआ है। अब तक ग्रीन अमाेनिया प्लांट,ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट,पेपर मिल,सहित कई बड़े उद्योगों के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+