UP: पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को तीव्र गति देगा स्टील प्लांट, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में स्थापित अंकुर स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

steel

Gorakhpur News: पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को और गति मिलने जा रही है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को गीडा स्थित अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही दो हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। 82 एकड़ में फैले व 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस प्लांट से प्रतिवर्ष तीन लाख टन स्टील का उत्पादन किया जाएगा।

गीडा के एएल-2 सेक्टर-23 में स्थित इस स्टील प्लांट की स्थापना का कार्य 2020 में शुरु हो गया था। इसमें टीएमएक्स सरिया का उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही लखनऊ में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में इस प्लांट के विस्तार के लिए सात सौ करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू किया गया है। इस प्लांट में प्राइवेट रेलवे साइडिंग विकसित किया गया है। इसके साथ ही कच्चा माल मंगाने के लिए अनलोडिंग प्लेटफार्म भी है।

Gorakhpur News: अगर आप भी चलाते हैं होटल तो जान लीजिए नगर निगम की नई गाइडलाइन
अंकुर उद्योग समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक जालान का कहना है कि प्लांट को चलाने के लिए आवश्यक ऊर्जा का 65 फीसदी फैक्ट्री के कचरे से ही तैयार हो रहा है। इस प्लांट से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: आपकारी विभाग कच्ची शराब कारोबारियों की ऐसे तोड़ेगा कमर, जानने के लिए देखें खबर

    गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि यहां उद्योग स्थापना के लिए लैंड की कमी नहीं है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जो एमओयू हुए हैं उनको धरातल पर उतारने की तैयारी है। सभी उद्योगों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+