Gorakhpur News: अगर आप भी चलाते हैं होटल तो जान लीजिए नगर निगम की नई गाइडलाइन

गोरखपुर नगर निगम ने सड़क पर कूड़ा फेंकने पर होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की है।

nagar

Gorakhpur News: नगर निगम गोरखपुर ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक नयी पहल की है। अब नगर निगम क्षेत्र में स्थित होटल व रेस्टोरेंट वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। अब अगर इनके द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंका गया तो नगर निगम एक हजार रुपये का जुर्माना लगाएगा। यह नियम चार मार्च से लागू होगा। इसके लिए शीघ्र ही लोगों को जागरुक करने का काम शुरु किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी व इंस्पेक्टरों की टीम तैयार कर दी गयी है।

सहायक नगर आयुक्त डॉक्टर मणिभूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दस्तक के तहत तीसरे चरण में चालान की प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। इसके तहत घर से लेकर होटल तक गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। चार मार्च से इसके खिलाफ कार्रवाई शुरु की जाएगी। नगर निगम के इंस्पेक्टर प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में 50 घरों की जांच करेंगे। घर पर ही गीले व सूखे कचड़े अलग न करने पर जुर्माना है।

अगर कोई भी गीले व सूखे कचड़े को अलग नहीं करता है व निर्धारित स्थान पर कूड़ा नहीं फेंकता है तो उस पर दो सौ रुपये का जुर्माना, निर्माण एवं विध्वंस थोक अपशिष्ट पदार्थों के जहां-तहां फेंकने पर दो हजार का जुर्माना, उद्यान अपशिष्ट और पेड़ों की छाल और कतरनों को फेंकने पर दो सौ रुपये, मछली, मुर्गा अैर मांस अपशिष्ट फेंकने पर सात सौ पचास रुपया व थोक अपशिष्ट उत्सर्जकों को फेंकने पर एक हजार का जुर्माना है।

Recommended Video

      गोरखपुर: बजट में मिला जनपद वासियों को यह बड़ा सौगात, अलमी जामा में जुटा जिला प्रशासन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+