UP: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे टिफिन पर चर्चा, देंगे यह बड़ी सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में टिफिन पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज देर शाम गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वह रविवार को कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सीएम पांच जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
पीकू का करेंगे उद्घाटन
सीएम योगी रविवार को जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, सहजनवां, पाली, बांसगांव और हरनही में बने पीकू का उद्घाटन करेंगे । सभी पांच पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने कॉरपोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसबिलिटी (सीईआर) फंड से कराया है।
एचयूआरएल जिले में 17 पीकू के निर्माण पर पहले चरण में लगभग 24.71 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इन पीकू पर मल्टी पैरा कार्डियक मॉनिटर, वेंटीलेटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत सभी आवश्यक व अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं।
टिफिन पर करेंगे चर्चा
सीएम योगी रविवार को सुबह 11 बजे गोकुल अतिथि भवन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम टिफिन पर चर्चा में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद करेंगे।
पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल
सीएम योगी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसी दिन गोरखपुर क्लब में डूडा की ओर से आयोजित पीएम स्वनिधि उत्सव में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications