krishna Janmashtami 2022:सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गौ सेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया ।इस दौरान सीएम ने गौशाला में गायों के साथ वक्त गुजारा एंव गौ सेवा की।उन्होंने गायों को गुड़ व चना खिलाया।वह गौ सेवा को लेकर हमेशा सुखिर्यों में

गोरखपुर,19अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया ।इस दौरान सीएम ने गौशाला में गायों के साथ वक्त गुजारा एंव गौ सेवा की।उन्होंने गायों को गुड़ व चना खिलाया।वह गौ सेवा को लेकर हमेशा सुखिर्यों में रहते हैं। उन्होंने इस जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की सभी गौशालाओं में कृष्णोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।सीएम ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।

cm yogi

परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम योगी ने शुक्रवार ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की।उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उन्होंने गौशाला में लगभग आधे घंटे का समय व्यतीत किया।इस दौरान गायों की सेवा की,उन्हें गुड़ व चना खिलाया।साथ ही वहां उपस्थित कर्मचारियों को गायों की अच्छे से देखभाल करने के निर्देश दिए।सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश के गौशालों में मनेगी जन्माष्टमी
भगवान श्रीकृष्ण गौ सेवक के रूप में जाने जाते हैं।जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने खास निर्देश दिए हैं।उन्होंने प्रदेश की सभी गौशालाओं में कृष्णोत्सव का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस आयोजन में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+