समस्या बताने आए लोगों की भीड़ देख सीएम योगी अफसरों पर भड़के, कहा- हालात नहीं सुधरे तो होगा एक्शन

गोरखपुर, 29 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम में आए। शुक्रवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता की समस्याओं को सुना और उनके समधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस जनता दर्शन के दौरान करीब 600 लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर मुख्यमंत्री अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई और समस्या का निपटारा स्थानीय स्तर पर करने को कहा।

CM Yogi rebuked officers in Janta darshan

गोरखनाथ मंदिर में अपनी समस्या लेकर करीब 600 लोग पहुंच गए जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से पूछा- क्या थानों और तहसील स्तर पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है? सीएम योगी ने पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को समस्या लेकर आने की जरूरत क्यों पड़ गई, यह स्थिति ठीक नहीं। अफसरों को फटकार लगाते हुए सीएम ने कहा कि अगर यह स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब 100 लोगों की समस्या सुनी और उसके निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिेए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर बाकी लोगों की समस्या डीएम और एसएसपी ने सुनी।

गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गुरु महंत दिग्विजयनाथ और गुरु महंत अवैद्यनाथ के समाधिस्थल पर गए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में घूमते हुए वे गोशाला भी गए। वहां उन्होंने गाय को गुड़-चना भी खिलाया। इसके बाद जनता दर्शन के लिए हिंदू सेवाश्रम गए जहां भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से अपनी समस्या बताने आए थे। ज्यादातर लोग जमीन संपत्ति संबंधी समस्या लेकर आए थे। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि इन लोगों की समस्या को निपटाएं। हिंदू सेवाश्रम के बाद मुख्यमंत्री मंदिर के ऑफिस में गए जहां उनसे मुलाकात करने के लिए पहले से लोग बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+