Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक
सीएम योगी ने शनिवार सुबह जनकल्याण के लिए गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। सीएम नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया। सीएम ने विधिवत पूजा अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। आज महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर में उनकी कई जनसभाएं हैं।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वह भाजपा सरकार की योजनाओं व नीतियों को भी जनता से बता रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोरखपुर मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए यहां की जनता से अपील की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व उससे जनता को हो रहे सीधे लाभ के बारे में भी बताया।
परंपरागत दिनचर्या के मुताबिक, सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। कुछ देर गायों के साथ व्यतीत किया। पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाया एंव उसे दुलार किया। तत्पश्चात सीएम शक्तिपीठ में पहुंचे और रुद्राभिषेक किया।












Click it and Unblock the Notifications