Gorakhpur: कोई भी फरियादी एक ही समस्या के लिए बार-बार न हो परेशान-सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में सैकड़ो फरियादियों की समस्याएं सुनी। एक- एक कर सीएम सभी फरियादियों के पास गये और उनकी समस्या को जाना।
गोरखपुर,3अगस्त:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में सैकड़ो फरियादियों की समस्याएं सुनी। एक- एक कर सीएम सभी फरियादियों के पास गये और उनकी समस्या को जाना। एक ही समस्या के लिये दोबारा फरियादी के आने पर सीएम ने संबधित अधिकारियाें पर नाराजगी व्यक्त की ।इसके साथ ही सीएम ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

दूर- दूर से पहुंंचे फरियादी सीएम के जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ रही। प्रदेश के कोने- कोने से फरियादी यहां पहुंचे। फरियादियों की इतनी भीड़ देख सीएम ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त ।
एक-एक कर जाना फरियादियों का हाल
करीब दो घंटे तक सीएम योगी जनता दर्शन में मौजूद रहे। भीड़ में एक-एक फरियादी तक खुद जाकर उनकी पीड़ा सुनी, उसके बाद त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने दो टूक कहा, निस्तारण संतुष्टिपरक होना चाहिए ताकि कोई भी फरियादी एक ही समस्या के लिए बार-बार परेशान न हो।
बच्चों को दी चाकलेट
इस दौरान सीएम ने मासूम बच्चों को दुलारा व्म् आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही चॉकलेट भी बच्चों को दी।
अल्पसंख्यक महिलाओं ने सीएम से मांगी मदद
इस दौरान काफी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं अपनी समस्याया लेकर आई थीं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संजीदगी के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से फरियादियों की समस्याओं का समाधान करें।












Click it and Unblock the Notifications