विकास को लगेंगे पंख,गोरखपुरवासियों को सीएम योगी ने दी 464 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुरवासियों को 464 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया एंव चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। इसमें सर्वाधिक परियोजनाएं सड़क व बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित रही।इसमें गोरखपुर की सभी नौ विधानसभाओं के विकास को ध्यान में रखा गया है।साथ ही तरकुलहा देवी मंदिर के सुन्दरीकरण व खजनी में आईटीआई कार्याशाला का लोकार्पण भी शामिल है।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि विकास से परिवर्तन संभव है। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। विकास की तेज रफ्तार के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका समय पर क्रियान्वयन कर विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। बिना भेेदभाव के समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिले,यही सरकार का उद्देश्य है।
सीएम ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारु रुप से चलती रहे,यही सरकार की प्राथमिकता है। कानून के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं दिया जाएगा। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। सभी को समया से उचित न्याय मिले,इसी उद्देश्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एंव शिलान्यास-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 464 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।जिसमें
298 करोड़ 81 लाख 72 हजार रुपए से अधिक की लागत वाली 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एंव 164 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपए से होने वाले 27 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल था।
जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ उनमें गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 99, लोक निर्माण विभाग की 42, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24, बाढ़ खंड की 5, यूपी सिडको की 3, यूपीपीसीएल की 2, सीएंडडीएस की 2, बाढ़ खंड की 2, ड्रेनेज खंड और राजकीय निर्माण निगम की 1-1 परियोजना शामिल है।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन की 13, बाढ़ खंड दो की 7, ड्रेनेज खंड की 6 और बाढ़ खंड की 1 परियोजना का शिलान्यास किया गया।












Click it and Unblock the Notifications