CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने दी गोरखपुरवासियों को 125 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर नगर निगम की 125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुआ।
गोरखपुर,3अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर नगर निगम की 125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहले 2.94 करोड़ की लागत वाली दो पर्यटक बसों व 10 इलेक्ट्रिक बसों, कूड़ा उठाने वाले 25 वाहनों व दो जेटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम में बने डेडिकेटेड इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व महंत अवेद्यनाथ अमृत वाटिका का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

इलेक्ट्रिक पर्यटक बस की हुई शुरूआत आज से इलेक्ट्रिक पर्यटक बस की शुरूआत हुई। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक पर्यटक बस महानगर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाएगी। गोरखनाथ मंदिर, रेल म्यूजियम, रामगढ़ताल, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, चिड़ियाघर आदि जगहों की पर्यटक सैर कर सकेंगे। 10 इलेक्ट्रिक बसों को 8.70 करोड़ रुपये तथा 25 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को 1.5 करोड़ रुपये से खरीदा गया है। सक्शन मशीन को 1.32 करोड़ रुपये से खरीदा गया है।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम में बनाए गए डेडिकेटेड इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को जनता को समर्पित किया। टोल फ्री नंबर - 1533 पर फोन कर महानगर का कोई भी नागरिक सफाई से जुड़ी शिकायत या सुझाव दे सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications