Goddhoiya Nala Gorakhpur: किसकी संपत्ति का कितना हिस्सा अधिग्रहित होगा, जल्द जारी होगी सूची

Gorakhpur News: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गोड़धोइया नाला परियोजना के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें पांच सौ से अधिक मकान प्रभावित होंगे। राजस्व विभाग, जलनिगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने सर्वे का काम पूरा किया है। सर्वे के आधार पर प्रभावित हो रहे लोगों की सूची बनाई जा रही है। किसकी संपत्ति का कितना हिस्सा अधिग्रहित होगा, जल्द ही इसकी सूचना जारी होगी।

हालांकि मैत्रीपुरम सहित कई कॉलोनियों के लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस घर को उन्होंने जीवन भर की पूंजी लगाकर खड़ा किया है उसे कैसे छोड़ दें। लोगों ने प्रशासन पर कम मुआवजा देने का आरोप भी लगाया है।

cm

मैत्रीपुरम कॉलोनी के रहने वाले अखिलेश चंद्र बताते हैं कि वह कई सालों से मकान बना कर यहां रहते हैं। ऐसे में सरकार बिना मकान तोड़े भी इस परियोजना को आगे बढ़ा सकती है। वहीं अस्मिता बताती हैं कि सरकार जो मुआवजा दे रही है वह काफी कम है। हम लोगों को 2016 के सर्किल रेट से मुआवजा मिल रहा है जबकि हमे इस वर्ममान सर्किल रेट से मुआवजा मिले। अधिकारियों का कहना है कि जिन मकानों को अधिग्रहित किया जा रहा है, उनका मुआवजा पीडब्ल्यूडी की ओर से किए गए मूल्यांकन के आधार पर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+