CM YOGI: चार सौ फरियादियों की फरियाद सुन सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगे जनता दरबार में चार सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने सभी की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया है।

एक- एक कर फरियादियों से मिले सीएम
शनिवार सुबह से ही भारी संख्या में फरियादी सीएम योगी के आने के बाद का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। मानो उनकी समस्या का समाधान मिल गया हो। सीएम योगी ने चार से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वह स्वंय एक- एक कर फरियादियों के पास गए।

फरियादियों को दिया आश्वासन
सीएम योगी ने एक- एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। सभी की समस्याएं सुन सीएम योगी ने फरियादियों की सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है। आप की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। संबंधित अधिकारी इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

cm

अधिकारियों को किया निर्देशित
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की सभी समस्याओं को गंभीरता से लें। जनता को किसी भी परिस्थिति में परेशान न होना पड़े। सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही फरियादियों को स्थानीय स्तर पर ही समस्या का समाधान मिले।

इस बार भी हमेशा की तरह इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर अधिकांश फरियादी पहुंचे हुए थे।
सीएम ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस्टीमेट प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+