CM Yogi ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले भारत को कर रहे बदनाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में राहुल गांधी पर हमलावर दिखे। बिना नाम लिए उन्होंने राहुल पर जमकर निशाना साधा।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा के बशारतपुर प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को सीएम ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान सीएम बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते दिखे। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान पर पलटवार किया।

पूरे विश्व में भारत एक नई ऊंचाई छू रहा सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत एक नई ऊंचाई छू रहा। आज भारत नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। विश्व के देश आज भारत के महत्व को स्वीकार कर रहे हैं। तो दूसरी ओर कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। देश को बदमान कर रहे हैं। लोकतंत्र को कोसने वाले इन लोगों ने मौका मिलने पर लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।

ऐसे लोगों को पहचानने की जरुरत सीएम योगी ने कहा कि यह वही लोग हैं जो केरल में रहते हैं तो उत्तर प्रदेश की और जब दिल्ली रहते हैं तब केरल की बुराई करते हैं। ऐसे लोगों को पहचानने की जरुरत है। क्यों कि यही लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। इनकी मानसिकता जो देश को बर्बाद करने वाली है उसे कभी सफल नहीं होने देना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications