Gorakhpur: औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। इस दौरान सीएम गीडा के सेक्टर 23 में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीएम सोमवार को महोबा के लिए रवाना हो जाएंगेे।

सीएम योगी आदित्यनाथ सर्वप्रथम बशारतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात सीएम बांसगांव संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद औद्योगिक विकास प्राधिकरण स्थित अंकुर स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट के उद्घाटन के बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर आएंगे। यही पर वह रात्रि विश्राम करेंगे।

cm

सोमवार की सुबह सीएम योगी हमेशा की तरह जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। तत्पश्चात सीएम महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे।

yogi

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम योगी करीब 5700 करोड़ रुपये लागत की चार फोरलेन सड़को का शिलान्यास करेंगे। जिसमें जंगल कौड़िया- सोनौली मार्ग, जगल कौड़िया- जगदीशपुर, महराजगंज- निचलौल- ठूठीबारी मार्ग शामिल हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: आपकारी विभाग कच्ची शराब कारोबारियों की ऐसे तोड़ेगा कमर, जानने के लिए देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+