CM Yogi ने अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश, कहा- आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को खास निर्देश भी दिए। सीएम ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा एंव जन समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात कही। सीएम योगी चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे हैं।

जनता दरबार में सुबह से ही भारी संख्या में फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी एक- एक कर फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी। सीएम ने फरियादियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान इलाज के लिए धन की मांग लेकर कई फरियादी आए हुए थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को इलाज के लिए धन की आवश्यकता है उनका इस्टीमेट जल्द तैयार करा लें। किसी भी मरीज का इलाज धन के आभाव में न रुकने पाए।

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर आए फरियादियों को सीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएम ने अधिकारियों से कहां कि जो भी जमीन पर दबंगई या कब्जा कर रहा है उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता दरबार में चार सौ से अधिक फरियादी आए हुए थे। इन सभी की समस्या का त्वरित निस्तारण करने का सीएम में निर्देश दिया है। फरियादियों की समस्या सुनने के दौरान सीएम बच्चों को दुलार करते नजर आए। सीएम ने उन्हें चॉकलेट व टॉफी भी दी।

परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम ने ब्रम्हमूहुर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की । इसके बाद उन्होंने ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। सीएम ने सुबह पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा भी की।

Recommended Video

    गोरखपुर: बुलडोजर बाबा पिचकारी की होली के बाजारों में धूम, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+