Gorakhpur News: फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी।

cm

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी । इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को खास निर्देश भी दिया। भारी संख्या में फरियादी सुबह से ही सीएम का इंतजार कर रहे थे। सीएम इन दिनों अपने गोरखपुर दौरे पर थे और सांसद खेल स्पर्धा में शामिल होने के साथ ही शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर कई मंदिरों में पूजा अर्चना की।

सीएम योगी ने जनता दरबार में आए फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की एंव उनकी समस्या जानी। इस दौरान जनता दरबार में अन्य जिलों के फरियादी भी आए हुए थे। सैकड़ों फरियादियों से सीएम ने मुलाकात की। फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सीएम ने आश्वासन दिया।

सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को मामलों को गंभीरता से लेने को कहा एंव समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मामले हैं वह स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जाए। ताकि फरियादियों को इतनी दूर न आना पड़े और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित थे। जमीन विवाद के ज्यादा मामले होने पर सीएम ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इन समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। जमीन कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दरबार में कई फरियादी इलाज के लिए धन की मांग को लेकर आए हुए थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जो भी जरुरतमंद हैं उनकी मदद अवश्य की जाए।

Recommended Video

    गोरखपुर: स्टार्निंग फागुन मेले का एसपी क्राइम ने किया उद्घाटन

    रविवार को सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने गौसेवा भी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+