Gujarat Election 2022: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सीएम योगी का अब गुजरात में चलेगा जादू
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बढ़ने का असर साफ देखने को मिल रहा है। उनके जन्म से लेकर अब तक उनके व्यक्तित्व में प्रतिदिन बेहतर परिवर्तन देखने को मिला है। समय के साथ उन्होंने बेहतर सामंजस्य बनाते हुए आम
CM Yogi News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बढ़ने का असर साफ देखने को मिल रहा है। उनके जन्म से लेकर अब तक उनके व्यक्तित्व में प्रतिदिन बेहतर परिवर्तन देखने को मिला है। समय के साथ उन्होंने बेहतर सामंजस्य बनाते हुए आमजन के दिलों में अपने लिए जो जगह बनाई है, भारतीय जनता पार्टी भी उसे महत्व दे रही है। सीएम योगी गुजरात में होने वाले चुनाव में स्टार प्रचारक नियुुक्त किए गये हैं। योगी एक ब्रांड के रुप में नजर आ रहे हैं और बीजेपी का इन पर भरोसा भी ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सभा करने के बाद सीएम योगी अब गुजरात के मतदाओं के बीच नजर आएंगे। मतदाताओं से वह भाजपा की नीतियों व कार्यों से परिचित कराते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

भाजपा ने गुजरात के लिए कल अपने जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौपीं उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसम्बर को मतदान होंगे।
सीएम योगी इस खास वजह से करेंगे प्रचार
आंकड़े बताते हैं कि गुजरात में अन्य प्रांतों के लोग व्यवसाय और रोजगार के लिए निवास करते हैं।इनकी संख्या चालीस लाख से अधिक है। इसमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगो की तादाद भी काफी अच्छी है जो किसी भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त है। इन लोगों की नाथ संप्रदाय के महत्वपूर्ण पीठ गोरखनाथ में गहरी आस्था है और पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं।
सिर्फ यूपी ही नहीं देश के कई हिस्सों में ब्रांड योगी की डिमांड
सूबे के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की देश ही नहीं विश्व स्तर पर व्यापक पहचान बन चुकी है। आज वह देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हो चुके हैं। देश में कही भी होने वाले चुनाव में वह पार्टी का चेहरा रह रहे हैं। हर जगह उनकी डिमांड देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में सीएम योगी ने हिमाचल प्रदेश में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।
PM Modi के बाद देश में सबसे ज्यादा CM Yogi की डिमांड बढ़ी, जानिए इस दावे के पीछे की सच्चाई
पहले भी रहा है सीएम योगी का जादू
गुजरात के पिछले चुनाव में सीएम योगी का काफी असर देखने मिला था। उन्होंने जिन 29 जिलों की 35 सीटों पर प्रचार किया था उनमें से 20 पर भाजपा को जीत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications