Gorakhpur Mahotsav : जानिए कौन हैं गोरखपुर के रत्न,जिन्हें सीएम योगी करेंगे सम्मानित
गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर में 13 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को 'गोरखपुर रत्न' से सम्मानित करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर 13 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य द्वारा गोरखपुर का मान बढ़ाने वाले दस लोगों को 'गोरखपुर रत्न' से सम्मानित करेंगे। इस महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी को हुई है।
ये हैं गोरखपुर के रत्न
जिन दस लोगों को गोरखपुर रत्न के लिए चुना गया है वे कला,खेल,पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में अपना सराहनीय योगदान दिया है। मूक विधर बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को इस रत्न से नवाजा जाएगा। इन्होंने ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
वहीं एशियन चैंपियनशिप 2022 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य जीतने वाले गोविंद सहानी व एशियन चैंपियनशिप, वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अतुल सिंह को भी चुना गया है। टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन राज जिन्होंने श्रीलंका, यूएई, भूटान, थाईलैंड और एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता था।
हिंदी साहित्य अकादमी से दो बार सम्मानित साहित्यकार डॉक्टर अनिता अग्रवाल,गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सीमा मिश्रा जो वॉन हैबोल्ट फेलोशिप से सम्मानित है और दी बायोलॉजी सेंटर ऑफ चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज, लिपजिंग जर्मनी से बतौर डीएफजी रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में जुड़ी हैं।
उद्योगपति एसके अग्रवाल जो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सचिव व पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
महिला उद्यमी,संगीता पांडेय,डॉ चारुशीला सिंह, शिक्षिका एवं राष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री,अशोक महर्षि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications