UP: तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। इस दौरान सीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे।

सीएम योगी सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ ही सीएम रेल डाक सेवा के नए भवन, प्रदेश के अत्याधुनिक और हाईटेक थानों में से एक गोरखनाथ थाना और एम्स थाना भवन का लोकार्पण करेंगे।

cm
मुख्यमंत्री योगी रविवार दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। सीएम यहां शाहपुर थाने के पास नवनिर्मित रेल डाक सेवा जी डिवीजन, एल 2-पीएच के भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह का आयोजन पोस्टल विभाग की तरफ से किया जा रहा है। जबकि, कल सोमवार को सीएम योगी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह 5 बजे से 12 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में आयोजित गुरु पूजन, आरती, भजन-कीर्तन, सामूहिक भोज के कार्यक्रम में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर शामिल होंगे।

सीएम योगी इस दौरान दूर- दूर से आएं अपने शिष्यों को आशीर्वाद भी देंगे। भारी संख्या में शिष्य पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+