UP: गोरखपुरवासियों को मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित 78 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह गोरखरपुरवासियों को मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित 78 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
सीएम योगी राजेंद्र नगर के भाटी विहार कालोनी में शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में जीडीए की 68.11 करोड़ रुपये लागत वाली पांच, जबकि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भाटी विहार कालोनी में दो एकड़ जमीन पर मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण पर छह करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट सहित कई खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी।

Gorakhpur News: पड़ोसियों से बात करने में व्यस्त थी मां, टब में डूबकर हो गयी बच्चे की मौत
इसके साथ ही सीएम रामगढ़ताल रिंग रोड का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस पर करीब 44.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये की लागत से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प कार्य का भी शिलान्यास सीएम करेंगे। इन विकास परियोजनाओं से गोरखपुर के विकास को और गति मिलेगी। रामगढ़ताल क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ रहती है। रिंग रोड के निर्माण से यातायात में सुविधा होगी।












Click it and Unblock the Notifications