Gorakhpur : खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने अचानक गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अचानक गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायया लेने निकल पड़े। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और मेले को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 11 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ होगा एंव 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनायी जाएगी। सीएम गोरखपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेगे।

सीएम खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने अचानक रात नौ बजे के करीब गोरखपुर पहुंच गए। उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे थे। उन्होंने साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था पर खासा जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया।

बुधवार सुबह सीएम योगी जनता दरबार में शामिल होंगे। वहीं सीएम दिवंगत छायाकार डीके गुप्ता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह दिवंगत भजन गायब संतराज गोरखपुरी के परिजनों से भी मिलेंगे।
11 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हैं। सीएम योगी समापन दिवस के दिन महोत्सव में शामिल होंगे।

Recommended Video

    Suniel Shetty की Yogi Adityanath से Boycott Bollywood खत्म करने की गुहार | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+