International Yoga Day 2023: सीएम योगी ने योग दिवस की देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई
International Yoga Day 2023 News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम ने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की है।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार कर रहा है। आज पूरे विश्व में योग को लोग तेजी से अपना रहे हैं। भारतीय संस्कृति आज पूरे विश्व में एक बार फिर गुरु की भूमिका है। भारत की इस प्राचीन पद्धति का आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

सीएम योगी ने कहा कि आमजन से योग करने की अपील करते हुए कहा कि भारत योग से होने वाले फायदों के बारे में पूरे विश्व को जागरूक कर रहा है। योग शारीरिक और और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है। योग अवश्य करें।












Click it and Unblock the Notifications