Gorakhpur AIIMS: सीएम ने किया देश के पहले टोबैको कंट्रोल सेंटर का उद्धाटन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एम्स में ऑडिटोरियम और तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया।यह देश का पहला तंबाकू नियंत्रण केंद्र होगा।इस दौरान सीएम ने एम्स का निरीक्षण भी किया।
गोरखपुर,4अगस्त: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एम्स में ऑडिटोरियम और तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया। यह देश का पहला तंबाकू नियंत्रण केंद्र होगा।इस दौरान सीएम ने एम्स का निरीक्षण भी किया। सीएम ने सभी से अपील की कि बचाव व जागरुकता से गंभीर से गंभीर बिमारी से बचा जा सकता है।सीएम ने इंसेफ्लाइटिस का उदाहरण देते जागरुकता के महत्व को आमजन से साझा किया। तंबाकू कंट्रोल सेंटर द्वारा तंबाकू पर पॉलिसी भी बनाई जाएगी साथ ही शोध के जरिये यह पता किया जाएगा कैंसर के साथ-साथ और कौन-कौन सी बीमारियां हो रही हैं।

उपचार से ज्यादा महत्वपूर्ण है बचाव
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि किसी भी बीमारी में उपचार से ज्यादा महत्वपूर्ण बचाव होता है, बचाव के लिए जागरुकता जरूरी है। एम्स में स्थापित हो रहा नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च तंबाकू कंट्रोल सेंटर निश्चित ही लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को प्रदेश सरकार ने जागरूकता के जरिए ही नियंत्रित करने में सफलता पाई।
चिकित्सक की भूमिका महत्वपूर्ण
सीएम योगी ने कहा कि तंबाकू के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक चिकित्सक की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि एक आम नागरिक चिकित्सक द्वारा दिए गए सलाह को बहुत ही गंभीरता से लेता है।अगर कोई व्यक्ति लगातार तंबाकू का सेवन करता है और उसे कोई दिक्कत है तो वह तुरंत डॉक्टर की सलाह ले।
देश का पहला टोबैको कंट्रोल सेंटर एम्स में देश का पहल टोबैको कंट्रोल सेंटर खुला है। यह सेंटर तंबाकू पर पॉलिसी बनाएगा। शोध के जरिये यह पता किया जाएगा कैंसर के साथ-साथ और कौन-कौन सी बीमारियां हो रही हैं। तंबाकू के इस सेंटर पर एम्स के सभी विभाग मिलकर काम करेंगे।
अत्याधुनिक है ऑडिटोरियम
गोरखपुर एम्स में बना आडिटोरियम हाल अत्याधुनिक है।
1949 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिसमें स्वचालित पर्दे भी लगाए गए हैं। रोशनी का विशेष ख्याल रखते हुए आधुनिक लाइटें और प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। सीलिंग में दो आधुनिक तकनीक से लैस ऑडियो सेट भी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications